फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2021: इस टीचर्स डे बच्चों को करें ऐसे तैयार, ये न्यू ट्रेंड कर सकते हैं आप ट्राई

Sun, 05 Sep 2021 01:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
लड़के हों या फिर लड़कियां, जब भी कोई खास दिन होता है तो ये दोनों ही खुद को तैयार करने में लग जाते हैं। अच्छे कपड़े, अच्छी ज्वेलरी जैसी चीजें चुनी जाती हैं और अपने लुक पर काफी काम किया जाता है, क्योकि कुल मिलाकर ये दोनों ही काफी सुंदर और हटके दिखना चाहते हैं। ऐसे में कपड़ों से लेकर मेकअप तक के सामान का खास ख्याल रखा जाता है। जैसे- इस टीचर्स डे को ही ले लीजिए। इस दिन लड़के और लड़कियां दोनों ही स्कूल में बढ़ियां से तैयार होकर जाते हैं और अपने पसंदीदा कपड़े पहनते हैं, ताकि वे सुंदर दिख सके। लेकिन कई बार टीचर्स डे के दिन ड्रेस को लेकर लड़के और लड़कियां दोनों ही काफी उलझन में रहते हैं कि वे ऐसा क्या पहनें, जो काफी सही हो। अगर आप भी इस दिक्कत में हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इस टीचर्स डे कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं, जो न्यू ट्रेंड भी हो और आप पर सही भी लगे।
विज्ञापन

2 of 5
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
पैंट-शर्ट
  • लड़के पैंट-शर्ट पहन सकते है। व्हाइट, ब्लैक या फिर चेक शर्ट लड़कों पर काफी प्यारी लगती है। वहीं, ब्लैक या ग्रे रंग की पैंट इन शर्ट के साथ आपको एक बेहतरीन लुक देंगी। इसके साथ आप ब्लैक चमड़े वाले जूते पहनें और हां हाथ में घड़ी पहनना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
साड़ी
  • इस टीचर्स डे लड़कियां साड़ी पहन सकती हैं, जो उनके लुक को चार चांद लगाएगी। ध्यान रहे कि हैवी वर्क वाली साड़ी न पहनें, इसकी जगह पर आप हल्की साड़ी कैरी करें। गले में एक सिंपल चेन कैरी करें और सैंडल पहनें। बालों को खुले रखेंगी तो इससे आपको एक शानदार लुक मिलेगा।

4 of 5
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
कुर्ता पायजामा
  • लड़के इस टीचर्स डे कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये उन पर काफी अच्छा लगेगा। कलरफुल कुर्ता पायजामा आप इस टीचर्स डे पहन सकते हैं। वहीं, इसके साथ आप कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
सलवार सूट
  • लड़कियां जितनी प्यारी साड़ी में लगती हैं, उतनी ही सलवार सूट में भी। इस टीचर्स डे लड़कियां सलवार सूट भी कैरी कर सकती हैं या फिर सूट और लैगी भी उन पर काफी प्यारी लगेगी। आप पीले, लाल या ब्लैक रंग का सलवार सूट पहन सकती हैं। इसमें बालों को खुला रखें, जो आपको एक परफेक्ट लुक देने का काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें