फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-दीपिका को मात दे Cannes में ऐश्वर्या ने मारी बाजी, लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड

Thu, 06 Jun 2019 12:32 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram
हर साल कान फेस्टिवल में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ सिनेमा और फैशन को सेलिब्रेट किया जाता है। रेड कार्पेट पर चलने वाले सभी सेलेब्स अपने अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हमेशा की तरह इस साल भी रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने अपने शानदार और बोल्ड अंदाज से लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन

2 of 7
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes
रेड कार्पेट पर अगर किसी के लुक का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है तो वो हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या पिछले 17 सालों से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करती आ रही हैं। हर साल अपने लुक से फैंस को दीवाना बना लेने की वजह से उन्हें कान फेस्टिवल की क्वीन भी कहा जाता है। हमेशा की तरह इस साल भी वह अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं। 
विज्ञापन

3 of 7
aishwarya rai
कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या बीते दो साल से बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार अपने नाम करती आ रही हैं। इस साल भी ये पुरस्कार अपने नाम करने में वह कामयाब रहीं। ऐश्वर्या ने आरसीएफए द्वारा बेस्ट ड्रेस रीडर्स चॉइस का अवॉर्ड जीता है। लगातार तीसरे साल यह अवॉर्ड जीतकर उन्होंने हैट्रिक मार ली है।

4 of 7
aishwarya rai - फोटो : social media
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ था। अपने पहले लुक के लिए उन्होंने गोल्डन कलर का डीप नेक ट्रेंच गाउन पहना था, जिसे Jean-Louis Sabaji ने डिजाइन किया था। ऐश्वर्या के इस वन शोल्डर फिश कट गाउन से ज्यादा उनके मेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 
विज्ञापन

5 of 7
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने अपने दूसरे रेड कार्पेट लुक के लिए व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर फैदर गाउन पहना था, जिसमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं। उनका ये गाउन आशी स्टुडियोज (Ashi Studios) के कलेक्शन में से था। 
विज्ञापन

6 of 7
Aishwarya Rai Bachchan
कांस 2018 के रेड कारपेट के लिए ऐश्वर्या ने ड्रमैटिक बटरफ्लाई ड्रेस पहनी थी, जिसे डिजाइनर Michael Cinco ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस में पर्पल, रेड और ब्लू कलर के शेड्स थे। इस साल भी उन्होंने अपने स्टाइल और एटीट्यूड से दुनिया भर के लोगों को खूब इंप्रेस किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aishwarya rai
हर साल कुछ बेहतर करने वाली ऐश ने साल 2017 में अपने लुक से सारी लाइमलाइट लूट ली थी। ओपन शोल्डर बोल्ड ड्रेस में हर किसी ने उनके लुक की तारीफ की। इसके अलावा रेड कलर की ड्रेस में भी ऐश बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें