फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Fashion: ससुराल में दिखना है सबसे अलग तो अपनी अलमारी में इन चीजों को शामिल करें नई दुल्हनें

Mon, 15 Jul 2024 08:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपनी ससुराल में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपनी अलमारी में कुछ चीजों को शामिल जरूर करें। 
विज्ञापन
1 of 7
Bridal Fashion
Bridal Fashion: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़कियां काफी धूमधाम से कई-कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। बावजूद इसके कई सामान ऐसे होते हैं, जो आखिरी समय तक रह ही जाते हैं।

होने वाली दुल्हनों को सिर्फ शादी की तैयारी नहीं करनी होती, बल्कि उन्हें अपनी शादी के बाद शुरू होने वाले नए जीवन के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है। नए घर में जाकर वो अपने पति और उनके परिवार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करती  हैं। शादी के बाद कुछ दिनों तक हर किसी की नजर नई दुल्हन पर ही होती है।

ऐसा कहा जाता है कि नई दुल्हनों को हमेशा तैयार होकर, सज-धज कर रहना चाहिए। ऐसे में हर लड़की अपने ससुराल में काफी तैयार होकर रहती हैं। बहुत सी लड़कियों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे तैयार हों, ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि हर नई दुल्हनों को अपनी अलमारी में इन चीजों को शामिल जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
Bridal Fashion - फोटो : social media
बनारसी साड़ी

वैसे तो हर तरह की साड़ी से दुल्हन की खूबसूरत बढ़ती है, लेकिन अगर आप अपने कलेक्शन में बनारसी साड़ियों को शामिल रखेंगी तो आपका लुक सबसे अलग दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Bridal Fashion
चूड़ियां

हाथों में चूड़ियां हर नई दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। ऐसे में अपनी अलमारी में चूड़ियों का कलेक्शन हमेशा शामिल रखें। हर बार साड़ी के हिसाब से ही चूड़ियां पहनें।

4 of 7
Bridal Fashion - फोटो : istock
नेकपीस

वैसे तो हर नई दुल्हन के पास सोने के कई ज्वेलरी आइटम्स होते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने पास कई ऐसे नेकपीस रखने चाहिए, जिन्हें आप एथनिक वियर के साथ कैरी कर सकें। 
विज्ञापन

5 of 7
Bridal Fashion - फोटो : social media
क्लच

क्लच एक ऐसा पर्स होता है, जिसे कैरी करके आप आसानी से कहीं भी ले जा सकती हैं। इसमें थोड़ा बहुत कैश और लिपस्टिक आसानी से आ जाती है। क्लच हमेशा ऐसा खरीदें, जिसे आप हर साड़ी के साथ कैरी कर सकें। 
विज्ञापन

6 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram/weddingwireindia
फुटवियर

हर नई दुल्हन को अपनी अलमारी में अलग-अलग तरीकों के फुटवियर को शामिल जरूर करना चाहिए। इसमें आप ब्लॉक हील्स, वैजेस शामिल कर सकती हैं। अगर आपको फ्लैट फुटवियर पसंद है तो मोजरी भी एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram
कमरबंद

हर नई दुल्हन के पास कमरबंद का होना बेहद जरूरी होता है। इसे जब आप शादी के बाद साड़ी के साथ पहनेंगी तो आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें