Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के सीजन तीन की शुरुआत हो गई है, जिसको इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस ओटीटी में कई ऐसे चेहरों को घर का सदस्य बनाया गया है, जो असल जिंदगी में भी काफी फेमस हैं। इन्हीं में टीवी के चहेते कलाकार साई केतन राव का नाम शामिल है।
साई केतन राव मूल रूप से महाराष्ट्र के लोनावाला संबंध रखते हैं। उनका जन्म यहीं के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। हालांकि एक समय के बाद वह तेलांगना, हैदराबाद में जा कर बस गए। साई केतन राव ने टीवी पर अग्नि साक्षी से डेब्यू किया था। उन्हें स्टारप्लस के शो 'मेंहदी है रचने वाली' में राघव राव के किरदार से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'चाशनी' और 'इमली' जैसे टीवी शो में भी काम किया, जिससे लोग उन्हें घर-घर में पहचानने लगे।
साई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। उनका हर लुक काफी क्लासी होता है। आइए आपको भी साई के कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाते हैं।