फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया या मनीषा रानी, कौन है ज्यादा स्टाइलिश?

Mon, 24 Jul 2023 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी के सीजन में दो में आने वाली मनीषा रानी और आशिका भाटिया स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss OTT 2 - फोटो : instagram
Bigg Boss OTT 2: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' आजकल काफी सुर्खियों में है। इस बार शो में टीवी के चहेते कलाकारों के अलावा कई इंफ्ल्यूएंसर भी आए हैं। कई यूट्यूब क्रिएटरों को भी शो में बुलाया गया है। इनकी वजह से शो काफी ज्यादा तारीफ बटोर रहा है। वैसे तो अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुव, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, आशिका भाटिया और एल्विश यादव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में काफी सफल हो रहे हैं, पर इन सभी में सबसे मनीषा रानी और अभी-अभी घर में एंटर हुईं आशिका भाटिया का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

अगर इनकी रियल लाइफ की बात करें तो वहां भी ये अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। दोनों स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इन दोनों के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे ताकि आप खुद से ये फैसला कर पाएं कि कौन ज्यादा स्टाइलिश है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
मनीषा का जींस लुक

सबसे पहले बात करें हैं मनीषा के जींस और टॉप लुक की। जींस में उन्होंने अपना काफी कूल अंदाज दिखाया है। मनीषा अक्सर कंफर्ट के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इस जींस-टॉप में भी वो काफी क्यूट लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Manisha Rani - फोटो : social media
मनीषा का हॉट अंदाज

इस स्लिट ड्रेस में मनीषा काफी ज्यादा हॉट दिख रही हैं। अगर आप इनके सोशल मीडिया पर नजर डालेंगे तो आपको देखने को मिलेगा कि मनीषा इस तरह की ड्रेसेस में कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। 

4 of 7
Manisha Rani - फोटो : instagram
मनीषा का एथनिक लुक

दुल्हन के इस अवतार में मनीषा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्हें साड़ी और लहंगा पहनना काफी पसंद है। हैवी ज्वेलरी के साथ इस लहंगे में मनीषा कमाल की लग रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
aashika bhatia - फोटो : instagram
आशिका का लहंगा लुक

मनीषा की तरह आशिका ज्यादा एथनिक तो नहीं पहनतीं, पर जब भी एथनिक में उनकी तस्वीरें सामने आती हैं वो बेहद कमाल की होती हैं। आशिका का ये लहंगा लुक बेहद ही कमाल का है। 
विज्ञापन

6 of 7
aashika bhatia - फोटो : instagram
आशिका का कूल लुक

इस तरह की क्रॉप टॉप और जींस में आशिका काफी ज्यादा दिखाई देती हैं। बालों में बना हाफ बन उनके लुक को और ज्यादा क्यूट बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aashika bhatia - फोटो : instagram
आशिका का ग्लैमरस लुक

आशिका जींस और लहंगे के अलावा जब इस तरह के आउटफिट पहनती हैं तो उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक होता है। सोशल मीडिया अकाउंट पर आशिका के शॉर्ट ड्रेसेस में कई फोटोज हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें