फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: माधुरी दीक्षित से लेकर अनुष्का शर्मा तक, हरे रंग की साड़ी में खूबसूरत दिखती हैं ये अभिनेत्रियां

Mon, 24 Jul 2023 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sawan 2023 - फोटो : instagram
Sawan 2023: सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के पूरे महीने विवाहित महिलाएं महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास करती हैं। जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है, वह अच्छा वर पाने के लिए महादेव की पूजा करती हैं। सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने का काफी ज्यादा महत्व है। इस पूजा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में दिखाई देती हैं। साड़ी कैसा पारंपरिक परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहन सकती है। लड़कियां भी साड़ी बहुत मन से पहनती हैं।

वैसे तो साड़ी का चलन हमेशा रहता है पर, इसे मौके के हिसाब से ही स्टाइल किया जाना अच्छा लगता है। अगर आप भी सावन के सोमवार की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। यह अभिनेत्रियां अपने साड़ी लुक की वजह से काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। अगर आप इनसे टिप्स लेकर सावन में साड़ी पहनेंगी तो लोगों की नजर आप पर से हटेगी नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित

सी ग्रीन रंग की इस साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अगर आप सावन में ट्रेडिशनल तरह से तैयार हो रही हैं तो सिल्क की ऐसी सी ग्रीन रंग की साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने जान्हवी कपूर साड़ी में कमाल की लगती हैं। आप चाहें तो इनसे भी हरे रंग की साड़ी पहनने के टिप्स ले सकती हैं। 

4 of 7
kajol - फोटो : instagram
काजोल

ऐसी डार्क ग्रीन रंग की साड़ी सावन के लिए काफी परेक्ट लगती है। आप चाहें तो काजोल के जैसी साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
anushka sharma green chanderi saree
अनुष्का शर्मा

ऐसी सिल्क की साड़ी सावन में आप पहन कर अपना जलवा दिखा सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
green saree - फोटो : instagram
दिशा परमार

हैवी ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी सावन में पहनकर आप तैयार हो सकती हैं। इन साड़ियों पर बॉर्डर तो काफी हल्का होता है लेकिन इनका ब्लाउज काफी हैवी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
green saree - फोटो : instagram
शनाया कपूर

अगर आप साड़ी में बोल्ड अवतार दिखाना चाहती हैं तो शनाया की तरह स्लीवलेस ब्लाउज आपके लिए सही विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें