फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? तो बिना कलर और मेहंदी के ऐसे करें काले बाल

Wed, 18 Aug 2021 11:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बालों की समस्याएं तो इन दिनों लगभग हर किसी को परेशान करती है। रूखे और बेजान बालों से लेकर झड़ने तक की समस्या आम जिंदगी का हिस्सा बन गई है। ऊपर से सफेद बालों में लगने वाला कलर इस समस्या को बढ़ाती ही है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि कुछ प्राकृतिक उपाय खोजे जाएं। जिससे कि बालों को मजबूती मिले और बालों का रंग भी काला रहे। रोजाना मेहंदी और डाई लगाने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर ही इस नुस्खे को आजमाएं। ये बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने में जरूर मदद करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
घर पर बनाएं हेयर पैक
एक लोहे की कढाही में एक गिलास पानी गर्म करें। पानी को गर्म करने के बाद इसमें चाय की पत्ती डालें। चाय की पत्ती का प्राकृतिक रंग बालों के सफेद रंग को ढंकने के काम आता है। याद रखें कि अगर आपके बाल लंबे हैं तो उसके हिसाब से सारे सामान की मात्रा और पानी को उसी अनुपात में गर्म करें।
विज्ञापन

3 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अब इस पानी में दो चम्मच चाय की पत्ती डालें। साथ में चार चम्मच आंवले का पाउडर डालें। अगर बाल लंबे है और आप पानी बढा रहे हैं तो साथ में आंवले के पाउडर की मात्रा भी बढा दें। अब इस आंवले वाले पानी को पांच से छह मिनट तक उबालें। जब ये अच्छे से उबलने लगे तो इसमें चार से पांच लौंग मिला लें। लौंग और चाय की पत्ती के साथ ही आंवले को मिलाते ही पानी का रंग पूरी तरह से बदल जाएगा। 

4 of 5
आंवला - फोटो : social media
अब इस मिश्रण को गैस पर उतार कर कमरे के तापमान के हिसाब से ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में छानकर अलग कर लें। याद रखें कि पानी को गाढ़ा करके ही गैस से उतारें। जिससे बाल में लगाते समय ये बहे नहीं। एक बार फिर इस सारे मिश्रण को लोहे की कढाही में गर्म कर उसमें कत्था मिला दें। जब ये अच्छे से घुलकर गर्म हो जाए तो इसे उतारकर ठंडा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आप चाहें तो इस पैक को तुरंत ही बालों में लगा लें। या फिर रात भर लोहे के बर्तन में रखकर सुबह बालों पर लगाएं। साफ सुथरे बालों पर लगाने से इसका रंग तेजी से चढता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल महीने में दो से तीन बार लगाने से कुछ ही दिनों में बालों का रंग काला हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें