फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facial Tips: हाइड्रा फेशियल कराने से पहले जरूर जानें ये बातें, वरना हो सकती है परेशानी

Sat, 01 Jul 2023 08:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो उसके बारे में हर एक बात आपको पता होनी चाहिए 
विज्ञापन
1 of 7
hydra facial - फोटो : instagram
Facial Tips: एक समय था जब महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए तमाम तरीके के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं। ये नुस्खे उन्हें काफी फायदा पहुंचाते थे। समय बदलने के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखने का तरीका भी बदल गया है। अब लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आज-कल हाइड्रा फेशियल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर कोई हाइड्रा फेशियल कराता है तो उसकी त्वचा ग्लो कर करने लगती है।

इसमें कई स्टेप्स ऐसे होते हैं जो डेड स्किन को दोबारा से चमकदार बनाते हैं पर, क्या आप जानते हैं कि कई बार इस तरह का फेशियल लोगों के लिए हानिकारक साबित होता है। सुनने में ये भयानक लगता है पर, हकीकत यही है। दरअसल, बहुत से लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, जिस वजह से उन्हें हाइड्रा फेशियल सूट नहीं करता। अगर आप इसे कराने का सोच रही हैं तो आपके लिए इसके बारे में हर एक चीज जानना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
hydra facial - फोटो : istock
क्या होता है हाइड्रा फेशियल?

अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो सबसे पहले इसके बारे में जान लें। हाइड्रा फेशियल मूल रूप से स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस फेशियल में एक ब्यूटी डिवाइस की मदद से चेहरे के डेड सेल्स निकाले जाते हैं। ये फेशियल ड्राई स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 7
hydra facial - फोटो : istock
कितना जरूरी है हाइड्रा फेशियल 

हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो इस फेशियल को कराने से पहले स्किन के डॉक्टर या अच्छी ब्यूटीशियन से सलाह जरूर लें। ताकि आपको आपकी त्वचा के बारे में पहले से अच्छे से पता हो। अपनी त्वचा के हिसाब से इसे चुनें। 

4 of 7
hydra facial - फोटो : istock
रखना होगा इन बातों का ध्यान

अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा। जैसे कि सीधे सूर्य के संपर्क में आने, कठोर एक्सफोलिएंट्स या रेटिनॉल बेस्ड प्रोडक्ट्स के तुरंत बाद हाइड्रा फेशियल ना कराएं। 
विज्ञापन

5 of 7
sunscreen
स्किन केयर का रखें ध्यान

हाइड्रा फेशियल कराने के बाद उन सभी बातों को खास तौर पर ध्यान में रखें, जिनके बारे मे आपको आपकी ब्यूटीशियन ने बताया हो। जेंटल क्लींजर, मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन

6 of 7
sunscreen - फोटो : sunscreen
धूप से रहें दूर

हाइड्रा फेशियल कराने के बाद कोशिश करें कि धूप में ना जाएं। धूप की तेज किरणों का प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
makeup - फोटो : istock
हैवी मेकअप से रहें दूर

अगर आपने हाइड्रा फेशियल कराया है तो उसके तुरंत बाद हैवी मेकअप ना करें। इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें