Makeup Tips For Monsoon: गर्मी के बाद मॉनसून की दस्तक राहत तो देती है लेकिन रोजमर्रा की जिदंगी को भी प्रभावित करती है। ऑफिस से लेकर शॉपिंग और डेली रूटीन की चीजें बारिश के कारण अस्त-व्यस्त होती हैं। बारिश में मेकअप खराब होने की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं। इनमें वे लोग जो सामान्य तौर पार्टीज में जाते हैं या जिनके प्रोफेशन में मेकअप की जरूरत होती है और जो हफ्ते में कई बार बड़े इवेंट अटेंड करते हैं, वो अक्सर अचानक और तेज होने वाली बारिश में अपने मेकअप खराब होने की समस्या से जूझते हैं।
ऐसा कई बार हो भी जाता है जब बारिश के चलते मेकअप ना केवल फैल जाता है बल्कि इतना खराब हो जाता है कि लोग असहजता का शिकार होते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो ना केवल मेकअप को खराब होने से बचाएंगे बल्कि आपके मेकअप को वॉटरप्रूफ भी बनाएंगे।