फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waxing Tips For Beginners: पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी

Wed, 04 Sep 2024 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहली बार वैक्स करने की सोच रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
Waxing Tips For Beginners: खूबसूरत चेहरे के साथ-साथ खूबसूरत और मुलायम हाथ-पैर किसे पसंद नहीं होते। खासतौर पर महिलाएं अपनी त्वचा काफी ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करती हैं। इन क्रीमों के साथ-साथ वैक्स की सहायता से भी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथ-पैर की खूबसूरती बढ़ाती हैं।

दरअसल, शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स एक सरल और किफायती तरीका है। वैक्स करने के बाद जब हाथ-पैर के अनचाहे बाल हट जाते हैं, तो इससे त्वचा और भी ज्यादा मुलायम हो जाती है। 

अगर आप हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहली बार वैक्स करने की सोच रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर अगर आप पहली बार वैक्स कराएंगी तो इससे आपको परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : फ्रीपिक
पहले त्वचा को तैयार करें

अगर पहली बार वैक्सिंग कराने का सोच रहीं हैं तो पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार अवश्य करें। इसके लिए हाथ-पैर को अच्छी तरह से साफ करें और सूखा लें। इससे त्वचा पर तेल, पसीना और धूल हट जाएगी, जिससे वैक्स अच्छी तरह से चिपकता है।
विज्ञापन

3 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
बालों की लंबाई का ध्यान रखें

शरीर के जिस अंग पर वैक्स करना चाहते हैं तो वहां के बालों की लंबाई कम से कम 1/4 इंच होनी चाहिए, जिससे वैक्सिंग के दौरान बाल आसानी से हटाए जा सकें। बहुत छोटे बालों पर वैक्स करने में परेशानी होती है। इसके साथ-साथ ध्यान रखें कि अगर बाल ज्यादा लंबे हैं तो खुद से वैक्स करने से बचें। इससे आपको दर्द हो सकता है। 

4 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
सही वैक्स का हो चुनाव

वैक्स खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप का ध्यान अवश्य रखें।  सेंसिटिव त्वचा के लिए हार्ड वैक्स का उपयोग करें, जबकि सामान्य त्वचा के लिए सॉफ्ट वैक्स उपयुक्त है। इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
वैक्स करते वक्त सही हो दिशा

 वैक्स को बालों की ग्रोथ की दिशा में लगाएं और फिर स्ट्रिप को विपरीत दिशा में खींचें। यह प्रक्रिया बालों को जड़ से हटाने में मदद करती है। अगर आप गलत दिशा में स्ट्रिप खींचेंगी तो इससे वैक्स नहीं होगी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
नहीं होनी चाहिए चोट

अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह की चोट या घाव है तो वैक्स करने से बचें। इससे भी आपको काफी परेशानी हो सकती है। चोट के अलावा इंफेक्शन वाली जगहों पर भी वैक्स न करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहली बार वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
बाद में रखें ध्यान

वैक्सिंग के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करें और कुछ दिनों तक धूप से बचें। यह त्वचा को शांत रखने और जलन से बचाने में मदद करता है। अगर आप वैक्स कराने के तुरंत बाद धूप में जाएंगी तो इससे त्वचा पर जलन हो सकती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें