अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि पार्लर में स्किन को साफ करने के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि आपकी मां अपने घरेलू नुस्खे में गुलाब जल को शामिल करती हैं और कहती हैं कि गुलाब जल से त्वचा साफ होकर दमकने लगेगी। अगर आप भी मेरी तरह ही टोनर और गुलाब जल में से किसको इस्तेमाल किया जाए। इस दुविधा में फंसी रहती हैं तो आज हम बताएंगे गुलाब जल और टोनर में से क्या है बेहतरीन और क्यों करना चाहिए इसका इस्तेमाल।