फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और नमक के ऐसे इस्तेमाल से चमक जाएगी हाथ, पैर और गर्दन की त्वचा, मिनटों में दिखेगा असर

Fri, 01 Nov 2019 12:54 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hands and feet
हम सभी अपने चेहरे की रंगत का खास ख्याल रखते हैं। इसके लिए हम वीकेंड पर खुद स्क्रब करते रहते हैं व समय-समय पर क्लीन अप कराते रहते हैं। जितना ख्याल हम अपनी स्किन का रखते हैं उतना ध्यान अपने हाथों और पैरों पर नहीं देते। सूरज की किरणों, धूल, मिट्टी व दिन भर प्रदूषण की वजह से हमारे हाथों और पैरों पर मृत कोशिकाओं की परत जमने लगती है। एक समय के बाद हमारे चेहरे की तुलना में हाथ पैर का रंग काफी डार्क हो जाता है। आइए जानते हैं काले हाथ पैरों को दमकता और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hands
हाथों और पैरों की रंगत निखारने के लिए दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इन चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से अपने हाथों और पैरों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। कुछ दिन तक आपको इसका इस्तेमाल करना है। देखते ही देखते आपकी आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
hands
संतरे के छिलकों को अच्छे से सूखा लें। जब ये सूख जाएं इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर में दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। तैयार किए गए पेस्ट को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद अपने हाथ पैरों को पानी से धोएं। कुछ दिनों में आपकी स्किन का कालापन दूर हो जाएगा। त्वचा की रंगत निखारने का यह सबसे बेहतरीन नुस्खा है।

4 of 5
hands
2 चम्मच चन्दन पाउडर में टमाटर, खीरे और नींबू के रस के अच्छे से मिला लें। तैयार पेस्ट के अपने हाथों और पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करने से आपके हाथ और पैर का कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hands
आप चाहे तो दही भी लगा सकती हैं। दही में लेक्टिक एसिड होता है जो ब्लीच का काम करता है। हफ्ते में दो बार दही में शहद मिलाकर नहाने से पहले 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद नहा लें। कुछ दिनों में आपकी स्किन की रंगत में सुधार साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें