Tips For Long Eyelashes: लंबी और घनी पलकें हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, लेकिन अगर इनका ध्यान सही स न रखा जाए तो ये कमजोर होकर टूटने लगती हैं। बहुत सी महिलाओं की आंखों पर तो बचपन से ही काफी हल्की पलकें होती हैं। ऐसे में वो अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नकली आईलैशेज का इस्तेमाल करती हैं। नकली आईलैशेज से भले ही खूबसूरती बढ़ जाए लेकिन ये आंखों को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इसके इस्तेमाल के वक्त कई तरह की सावधानी बरतनी पड़ती है।
अगर ध्यान से इनका इस्तेमाल न किया गया तो आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं नकली आईलैशेज के इस्तेमाल से काफी डरती हैं। अगर आपको भी नकली आईलैशेज के इस्तेमाल से डर लगता है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी असली पलकों को ही घना बनाएं। यहां इसके लिए कुछ नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है।