Skin Care Tips: बारिश के मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। हम जब भी घूमने जाते हैं तो जगह के हिसाब से कपड़े अपने साथ रख लेते हैं लेकिन त्वचा का ध्यान रखने के लिए हमारे पास प्रोडक्ट नहीं होते। जबकि ये आपको पता होना चाहिए कि हर जगह के मौसम में काफी अंतर होता है, जिसका असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। बदलते मौसम की वजह से और लगातार सफर करने की वजह से त्वचा काफी डल होने लगती है।
अगर आप सफर के समय अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो तस्वीरों में भी आपकी त्वचा डल दिखाई देगी। ऐसे में आपको यह पता ना बहुत जरूरी है कि बारिश के मौसम में सफर करते वक्त आपके कौन-कौन से स्किन केयर प्रोडक्ट अपने साथ रखने हैं। यहां कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की सूची दी गई है जो आपकी त्वचा को बारिश के मौसम में सुरक्षित और ताजगी से भरा रखेंगे।