DIY Face Mask: अक्तूबर की शुरुआत होते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में पहले से ही जुटा रहता है। चाहे नवरात्रि हो, या करवाचौथ या फिर दिवाली का त्योहार हो, सभी त्योहारों की अलग ही रौनक लगती है। त्योहारों पर लोग घर सजाने के साथ-साथ नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं, ताकि उनका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ इस दौरान हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा खूबसूरत और दमकती नजर आए।
बाजार में कई तरह के सौंदर्य उत्पाद मिलते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खों से बनी चीजें न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित होती हैं, बल्कि उनके इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक चमक भी बरकरार रखती हैं। इसी के लिए यहां कुछ घरेलू फेस मास्क दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल आप त्योहारों के सीजन में दमकती त्वचा पाने के लिए कर सकते हैं। इस सभी मास्क के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि आपको साइड इफेक्ट का खतरा न हो।