फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध, बस इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

Sun, 29 Sep 2024 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप चाहें को कच्चे दूध का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: अक्सर आपने घर के बड़ों और डॉक्टर्स को ये कहते सुना होगा कि हर किसी को दिन में एक गिलास दूध अवश्य पीना चाहिए। दूध पीने से सेहत तंदरुस्त होती है। दरअसल, दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक हैंं।

पर, क्या आप जानते हैं कि सेहत के साथ-साथ दूध त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें लैक्टिक एसिड, विटामिन्स, और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा की सफाई, नमी प्रदान करने और प्राकृतिक चमक लाने में सहायक होते हैं।

ऐसे में अगर आप बड़े ब्रांड्स के सौंदर्य उत्पाद जैसे, सीरम, डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते-करते थक गए हैं तो हमारे बताए नुस्खों को अपनाएं। यहां हम आपको दूध से स्किन केयर करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध - फोटो : Adobe stock
रूई से सफाई

चेहरा साफ करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए कच्चे दूध में रूई को भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। अब 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा खिल उठेगी।
विज्ञापन

3 of 5
चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध - फोटो : Adobe stock
दूध और शहद का फेस पैक

ये पैक तैयार करना आसान है। इसके लिए दूध और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और उसे चमकदार बनाता है।

4 of 5
चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध - फोटो : Adobe stock
दूध और हल्दी

कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह रंगत निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेहरे को चमकाने में काम आता है दूध - फोटो : Adobe stock
दूध और बेसन का स्क्रब

हफ्ते में एक बार हर किसी को स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप घरेलू स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए  दूध में थोड़ा सा बेसन मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर धो लें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें