फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Bride: शादी को बस एक महीना बचा है तो इस तरह करें खुद की देखभाल

Sat, 19 Nov 2022 12:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
प्री ब्राइडल टिप्स - फोटो : instagram
शादी का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता है, जरूरी है कि इस समय अपनी देखभाल की जाए। दिनचर्या से लेकर खान-पान को सही करके आप अपनी सेहत और त्वचा को और खूबसूरत बना पाएंगी। इस समय पर आपको केवल अपने ऊपर समय खर्च करना चाहिए। जिससे कि शादी के दिन और उसके बाद के दिनों में आप सेहतमंद रहें और चेहरे पर नूर दिखे। तो चलिए जानें शादी के तीस दिनों में खुद की किस तरह से देखभाल की जाए। 
विज्ञापन

2 of 13
प्री ब्राइडल टिप्स - फोटो : instagram/theweddingstory_official
वैसे तो त्वचा और चेहरे की देखभाल के लिए लोग पार्लर में प्री ब्राइडल पैकेज बुक किए रहते हैं। लेकिन पार्लर जाने के लिए भी आपको अलग से समय देना होगा। आप घर में ही चेहरे को नियमित रूप से क्लींजिग, टोनिंग और मॉइश्चराइज करें। इससे चेहरे की त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
प्री ब्राइडल टिप्स - फोटो : instagram/kritisanon
आमतौर पर शादी के पहले से हल्दी का उबटन लगाने की परंपरा रहती है। लेकिन हल्दी को चेहरे पर लगाने से बचें। क्योंकि हल्दी का रंग चेहरे से जल्दी नृहीं उतरता। जिससे मेकअप करने में भी दिक्कत आएगी। साथ ही शादी की फोटो में भी ये हल्दी के धब्बे दिखेंगे। इसलिए हल्दी को कुछ दिनों के लिए बिल्कुल भी ना लगाएं। 

4 of 13
प्री ब्राइडल टिप्स - फोटो : अमर उजाला
चेहरे को पर प्राकृतिक चमक लाने के लिए नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर रात को लगाएं। सोने के पहले सप्ताह में तीन बार इसको लगाने से त्वचा में नि्खार आता है। क्योंकि नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है और कच्चा दूध मॉइश्चराइज करने का काम करता है। 
विज्ञापन

5 of 13
potato - फोटो : istock
चेहरे की रंगत को निखारने के लिए फटाफट नुस्खे में आलू की स्लाइस काटकर चेहरे पर लगाएं। ये नेचुरल रूप से चेहरे को ब्लीच करेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
back scrub - फोटो : istock
सप्ताह में एक या दो बार स्क्रब जरूर करें। ये मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करते हैं। जिससे टैनिंग दूर होती है और चेहरा सॉफ्ट दिखता है। 
विज्ञापन

7 of 13
डाइट
डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल करें। जिससे त्वचा प्राकृतिक हाईड्रेट होती रहे। जूस पिए और पानी ढेर सारा पिए। साथ ही घर का बना ताजा खाना खाएं और बाहर के खाने को पूरी तरह से एक महीने के लिए छोड़ दें। 

8 of 13
शादी
फल और सब्जियों का सेवन करें। इससे वजन भी कम होगा और बॉडी डिटॉक्स भी होगा। जिससे चेहरा खिला-खिला दिखेगा। 

9 of 13
sleep - फोटो : istock
रात को सोने का समय निर्धारित कर लें। देर रात मोबाइल और लैपटॉप पर समय ना दें। नहीं तो आंखों के नीचे काले घेरे खत्म नहीं होंगे। भरपूर नींद लें।

10 of 13
exercise - फोटो : istock
हल्का-फुल्का ही एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर फुर्तीला और चेहरा थका हुआ नहीं दिखता।

11 of 13
cosmetics
शादी के दिनों के लिए कॉस्मेटिक्स खरीदना है तो ट्राई जरूर करके देखें। अगर एलर्जी हो रही है तो एक महीने में ठीक हो सके और आप सही कॉस्मेटिक खरीद सकें। 

12 of 13
pedicure
हाथों-पैरों की भी देखभाल करें। मेनिक्योर-पेडिक्योर करवाएं। साथ ही ग्लव्स और मोजे पहने जिससे कि सन टैनिंग से बचा जा सके। 
विज्ञापन

13 of 13
hair - फोटो : istock
बालों की देखभाल के लिए जैतून या बादाम का तेल लगाएं। इससे बाल ड्राई नहीं होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें