फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: सर्दियों में एक्सरसाइज के साथ इस तरह रखें त्वचा का ख्याल

Thu, 17 Nov 2022 02:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
exercise - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में जरूरत होती है सही देखभाल की। सर्द हवाएं त्वचा की नमी को लगभग खत्म कर देती हैं। खासतौर पर जब हम एक्सरसाइज करते हैं। अगर त्वचा को ठीक से मॉइश्चर नहीं मिलता है तो त्वचा में खिंचाव की वजह से रूखापन और खुजली होने लगती है। अगर आपने भी एक्सरसाइज के वक्त त्वचा के रूखेपन और खुजली को महसूस किया है। तो जरूरत है सही तरीके से देखभाल की, जिससे स्किन को नर्म और मुलायम बनाया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
exercise - फोटो : istock
इसलिए जरूरी है कि जब भी एक्सरसाइज के लिए तैयार हों तो चेहरे और शरीर को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करके रखें। जिससे कि खिंचाव की वजह से त्वचा का रूखापन और खुजली ना बढ़े।
विज्ञापन

3 of 6
exercise - फोटो : istock
कैसे लगाएं मॉइश्चराइजर
सर्दियों में भी अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। तो नहाने के बाद त्वचा पर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर की परत लगाएं। इसे लगाने के लिए मॉइश्चराइजर को हाथों पर लेकर त्वचा पर रखें और दो से तीन मिनट तक सोखने दें। इससे स्किन अच्छी तरह से मॉइश्चराइज हो जाएगी। 

4 of 6
dry skin - फोटो : istock
त्वचा की ड्राईनेस पूरी तरह से दूर हो इसके लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर को चुनें। जिनमे जरूरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स हों। जो त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने में मदद करें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो हाईड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं चेहरे और शरीर की बाकी त्वचा के साथ ही होंठों का भी ख्याल रखें। इसे भी अच्छी तरह से लिप बाम लगाकर मॉइश्चराइज रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
morning walk
सर्दियों में अगर आप आउटडोर वर्कआउट करते हैं तो सनस्क्रीन को लगाना ना भूलें। घर से निकलने के करीब आधे घंटे पहले अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन को बॉडी और चेहरे पर जरूर लगाएं। क्योंकि भले ही सर्दियों की धूम कम महसूस हो लेकिन लगातार लंबे समय में यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cleanser
क्लींजर
शरीर और चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ ही जरूरी है कि अच्छे क्लींजर की मदद से पोर्स और त्वचा पर जमा गंदगी अच्छे साफ हो जाए। जिससे कि डेड स्किन और एक्ने ना हों। वैसे भी सर्दियों में एक्ने वाली स्किन को काफी देखभाल चाहिए होती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें