फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: दमकती त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 चीजें, आप भी करें इस्तेमाल

Sun, 29 Sep 2024 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी चांद जैसा निखार चेहरे पर पाना चाहती हैं तो ये पांच चीजें आपके पास अवश्य होनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
दमकती त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 चीजें - फोटो : Adobe stock
Tips For Glowing Skin: कभी बारिश तो कभी तेज धूप, इस बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी और मुश्किल हो जाता है। अगर इस मौसम में त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो त्वचा संबंधी कई परेशानियां घेरने लगती हैं। कई बार तो ये काफी बढ़ जाती हैं, जिस वजह से लोगों को डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।

अब जब त्योहारों का मौसम भी शुरू होने वाला है तो हर कोई दमकती त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए बहुत से लोग तो पार्लर भी जाना शुरू कर चुके हैं। लेकिन अगर आप घर बैठे चांद जैसा निखार चेहरे पर पाना चाहती हैं तो पांच स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूर करें। हर किसी से पास ये पांच चीजें आपके पास अवश्य होनी चाहिए। इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन

ये ग्लोइंग त्वचा के लिए सबसे अहम चीज है। मौसम चाहे कोई सा भी हो, आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। हर तीन से चार घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा बची रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
क्लींजर - फोटो : Freepik
क्लींजर

हर रोज दिन में दो बार क्लींजर से चेहरे को साफ करें। चाहे महिला हो या पुरुष, हर किसी के पास एक जेंटल क्लींजर जरूर होना चाहिए। क्लींजर खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये सल्फेट फ्री हो। वरना ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 

4 of 6
सही फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
सही फेस मास्क 

हफ्ते में कम से कम दो बार अपने चेहरे के हिसाब से फेस मास्क इस्तेमाल करें। फेस मास्क अगर आपकी स्किन टाइप का होगा, तो इससे चेहरा खिल उठेगा। फेस मास्क न सिर्फ आपकी त्वचा को टाइट करता है, बल्कि वो साथ ही स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सही स्क्रब - फोटो : Adobe stock
सही स्क्रब

हफ्ते में कम से कम एक बार फेस स्क्रब जरूर करना चाहिए। ये आपके चेहरे को अंदर से साफ करने में मदद करता है। स्क्रब की वजह से चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी, जिस वजह से आपका चेहरा चांद के जैसा चमक उठेगा। वैसे तो बाजार में कई तरह के स्क्रब मिलते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टोनर - फोटो : Adobe stock
टोनर

त्वचा के पोर्स को टाइट करने में टोनर मदद करता है। ऐसे में कोशिश करें कि आपकी त्वचा के हिसाब से आपके पास टोनर अवश्य हो। इसका इस्तेमाल दिन में दो बार चेहरे को सही से साफ करने के बाद करें। अगर आप नियमित रूप से टोनर का इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा खिली-खिली रहेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें