फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक से आएगा खूबसूरती में निखार, यूं करें रोजाना इस्तेमाल

Thu, 22 Aug 2019 11:14 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कैसे आप एक अदरक से अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उसे कुछ खास बनाते हैं। ये ना केवल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है साथ ही ये खूबसूरती में भी इजाफा करता है। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
beauty
अदरक के सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है जिससे त्वचा निखर जाती है और झुर्रियां दूर होती हैं। अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण स्किन को जवां रखने में मददगार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
pimples - फोटो : social media
अदरक त्वचा से दाग-धब्बे और मुंहासे दूर करता है। अदरक के एंटीसेप्टिक गुणों के कारण ही चेहरे से कील-मुंहासे दूर होते हैं।

4 of 5
dandruff
अदरक के तेल के प्रयोग से सिर से डेंड्रफ दूर होते हैं।अदरक के प्रयोग से रक्त संचार ठीक होता है जिससे सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने (हेयर फॉल) भी बंद हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
glowing skin - फोटो : Instagram
अदरक के रस को किसी जलन वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है। कई तरह के फेस मास्क में अदरक का प्रयोग होता है। तो सोच क्या रही है आज से अपनी डाइट में तो अदरक को शामिल करें ही साथ ही फेस पैक में भी मिलाना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें