कुछ लोगों को मलाई खाना बहुत पसंद है, तो कुछ लोगों को नफरत होती है। खाने में आपको पसंद हो या नहीं, लेकिन त्वचा के लिए तो ये वरदान समान है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी स्किन में जान डालने का काम करते हैं। ये हमारी स्किन को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ कई परेशानियों से निजात दिलाने का काम करती है।