फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunscreen Applying Tips: सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना त्वचा पर दिखेगी टैनिंग

Wed, 15 May 2024 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता है। इसे सही तरह से अप्लाई करना बेहद जरूरी होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Sunscreen Applying Tips: देश में कई जगहों पर लगातार तेज गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। अभी मई का महीना चल रहा है लेकिन धूल भरी आंधी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया है। लोग जब भी घर से बाहर निकल रहे हैं तो खुद को पूरी तरह से कवर कर रहे हैं, ताकि उन्हें लू न लगे और धूप की हानिकारक किरणों का प्रभाव चेहरे पर न पड़े।

धूप से त्वचा को बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करते हैं। सनस्क्रीन लगाने के बाद त्वचा को कई परेशानियों से दूर रखा जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सनस्क्रीन आपकी त्वचा पर अच्छा प्रभाव दिखाए तो इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सनस्क्रीन लगाते वक्त रखना है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
SPF का रखें ध्यान

सबसे पहले सनस्क्रीन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये कम से कम 40 SPF की हो। अगर आपकी सनस्क्रीन में कम से कम 40 से ज्यादा एसपीएफ होगा, तभी ये आपकी त्वचा का ध्यान अच्छी तरह से रख पाएगी। सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन आपको सनबर्न से बचाने का काम करती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

घर के अंदर भी लगाएं

अक्सर लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ तभी लगानी होती है जब घर से बाहर जाना होता है, जबकि ऐसा नहीं है। खतरनाक यूवी किरणों का असर आपके घर में रहने के बावजूद त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में जब घर पर रहें तब भी इसका इस्तेमाल करें। 

 

4 of 5
सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

मात्रा का रखें ध्यान

सनस्क्रीन लगाते वक्त इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। ज्यादातर लोगों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने के लिए एक बार में लगभग 28 ग्राम सनस्क्रीन की जरूरत होती है। इसे अच्छी तरह से त्वचा पर लगाने के बाद पहले सूखने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनस्क्रीन लगाने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
हर दो घंटे में लगाना जरूरी

अगर आप धूप में घर से बाहर हैं तो हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। खासतौर पर अगर आपको पसीना काफी ज्यादा आता है तो बार-बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें