हमारी रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो हमारे त्वचा समेत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। टमाटर भी इन्हीं चीजों में से एक है। त्वचा पर निखार लाने में टमाटर बहुत ही फायदे की चीज है। गर्मी के मौसम में अक्सर हमारी स्किन झुलसती है, ऐसे में टमाटर का फेस पैक और फेस स्क्रब लगाने से बहुत फायदा होगा। टमाटर के फेस पैक और स्क्रब त्वचा की गहरी सफाई कर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की त्वचा पर टमाटर लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...