फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Special: टमाटर के फेस पैक और फेस स्क्रब से पाएं झुलसती त्वचा से छुटकारा

Tue, 19 May 2020 02:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो हमारे त्वचा समेत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। टमाटर भी इन्हीं चीजों में से एक है। त्वचा पर निखार लाने में टमाटर बहुत ही फायदे की चीज है। गर्मी के मौसम में अक्सर हमारी स्किन झुलसती है, ऐसे में टमाटर का फेस पैक और फेस स्क्रब लगाने से बहुत फायदा होगा। टमाटर के फेस पैक और स्क्रब त्वचा की गहरी सफाई कर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की त्वचा पर टमाटर लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
टमाटर - फोटो : अमर उजाला
त्वचा पर टमाटर लगाने से होने वाले फायदे
  • टमाटर एक प्राकृतिक क्लींजर और एक्सफोलिएटर है। इसमें फ्लावोनोइड नामक तत्व पाया जाता है, जो मृत कोशिकाओं और ब्लैक हेड्स को हटाने में मदद कर सकते हैं।
  • टमाटर के एंटी-एजिंग गुण त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियों और झाइयों से बचाता है।
  • टमाटर के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम हो जाती है।
  • त्वचा से धूल-मिट्टी को साफ कर टमाटर मुहांसों की समस्या को दूर करता है।
  • टैनिंग को दूर करने में टमाटर बहुत मददगार है।
आइए जानते हैं टमाटर के फेस पैक और फेस स्क्रब बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर और चीनी का फेस स्क्रब
टमाटर का फेस स्क्रब बनाना बहुत ही आसान है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की गहरी सफाई हो जाती है। टमाटर का फेस स्क्रब तैयार करने के लिए एक टमाटर को मैश कर लें।अब इस पेस्ट में 2 चम्मच एलोवरेा जेल, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी जोड़ सकते हैं। टमाटर का फेस स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर और चीनी का फेस पैक
टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए एक टमाटर को अच्छे से मैश कर लें या ग्राइंडर में डालकर गाढ़ी प्यूरी बना लें। अब इसमें 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को 5 मिनट तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें, ताकि ह पेस्ट सॉफ्ट बन जाए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर हल्की मसाज और रबिंग करते हुए लगाएं। चेहरे पर इसे लगाने के बाद 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें