Summer Skin Care: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में तेज धूप का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। इस मौसम में सनबर्न और टैनिंग होना बेहद आम बात है। खासतौर पर गर्मी में चेहरे की नमी गायब हो जाती है। इसके लिए गर्मी के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा को डल और बेजान बना सकते हैं। ऐसे में आपको चेहरे को ठंडा रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए।
यहां हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल के बाद आप चेहरे की ठंडक बरकरार रखते हैं। अगर आप नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें: