फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: ऑयली स्किन वालों को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान

Fri, 21 Mar 2025 04:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो आपको गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
ऑयली स्किन वालों को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Summer Skin Care: वैसे तो गर्मियों का मौसम अपने साथ ढेरों परेशानियां लेकर आता है, लेकिन ये परेशानियां सबसे ज्यादा उन लोगों के सामने आती हैं, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों को गर्मी में मुंहासों और एक्ने से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए वो तमाम नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता है।

यदि आपकी त्वचा भी तैलीय है तो बिना सोचे हमारा बताया स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। हमारे बताए स्किन केयर रूटीन से आपकी त्वचा खिल उठेगी। ये स्किन केयर टिप्स खासतौर पर गर्मी के मौसम में आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
दिन में दो बार चेहरा धोना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार चेहरा धोना है जरूरी

यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर का इस्तेमाल करें। ये आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग करेगा और उसकी गंदगी को साफ करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
टोनर रखेगा त्वचा को फ्रेश - फोटो : Adobe stock
टोनर रखेगा त्वचा को फ्रेश

इस भीषण गर्मी में त्वचा को फ्रेश रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर खरीदना नहीं चाहते हैं तो आप उसकी जगह गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे भी त्वचा के पोर्स टाइट होते हैं। 

4 of 7
मॉइश्चराइजर होना चाहिए हल्का  - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर होना चाहिए हल्का 

यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो हमेशा हल्का मॉइश्चराइजर ही इस्तेमाल करें। ज्यादा ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देगा। इसकी वजह से आपको पिंपल्स जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सनस्क्रीन लगाना न भूलें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
  
गर्मियों में सनस्क्रीन बेहद जरूरी है। यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो अपने लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक, ऑयल-फ्री और मैटिफाइंग सनस्क्रीन चुनें, ताकि यह चेहरे को चिपचिपा न बनाए और टैनिंग से भी बचाए।  
विज्ञापन

6 of 7
 हफ्ते में दो बार करें स्क्रब का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
 हफ्ते में दो बार करें स्क्रब का इस्तेमाल

ऑयली त्वचा वाले लोगों को कम से कम हफ्ते में दो बार सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल युक्त स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा की डेड स्किन हट जाती है और चेहरा खिल उठता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घरेलू फेस पैक लगाएं - फोटो : Adobe stock
घरेलू फेस पैक लगाएं

यदि त्वचा ऑयली है तो घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें। ये चेहरे के अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करेगा। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर लगाएं। चाहें तो दही और बेसन का फेस पैक भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें