फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunscreen for Skin: SPF 30 या 60, कौन सा सनस्क्रीन आपके चेहरे के लिए है सही? यहां जानें

Fri, 21 Mar 2025 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आप सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बच सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने लिए सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का चयन करना होगा। 
विज्ञापन
1 of 6
SPF 30 या 60, कौन सा सनस्क्रीन आपके चेहरे के लिए है सही? यहां जानें - फोटो : Adobe stock
Sunscreen for Skin: गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसी मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा बेजान दिखने लगती है। त्वचा के बेजान होने के साथ साथ बहुत से लोग सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याओं से भी जूझते हैं। इन बड़ी गंभीर परेशानियों से सनस्क्रीन आपको बचाएगा।

सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आप सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बच सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने लिए सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का चयन करना होगा। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि उनके लिए कितने एसपीएफ वाली सनस्क्रीन बेहतर रहेगी। इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

सही SPF का चुनाव न केवल टैनिंग से बचाने में मदद करता है बल्कि हानिकारक UV किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। आइए समझते हैं कि SPF 30, 40, 50 या 60 में से कौन सा आपके लिए सही हो सकता है।  
विज्ञापन

2 of 6
SPF 30 - फोटो : Adobe stock

SPF 30

एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन उन लोगों के लिए काफी परफेक्ट है, जो घर में ही रहते हैं। हल्की धूप में ये आपको यूवीबी किरणों से बचाने में मदद आ सकती है। पर, यदि आप बाहर ज्यादा जाते हैं तो इसका इस्तेमाल न करें, ये आपको बिल्कुल लाभ नहीं पहुंचाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
SPF 40 - फोटो : Adobe stock
SPF 40 

 ये सनस्क्रीन उन लोगों के लिए बेहतर है जो ऑफिस जाते हैं और हल्की धूप में रहते हैं। यानि कि जो लोग सिर्फ सुबह और शाम के वक्त धूप में निकलते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि ये लगभग 97.5% UVB किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। ये उन लोगों के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है जिनकी त्वचा संवेदनशील है। 

 

4 of 6
SPF 50 - फोटो : Adobe stock
SPF 50

यदि आप दिन के समय तेज धूप में काम करते हैं, खेलते-कूदते हैं या फिर ड्राइव करते हैं तो आपको एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन ही इस्तेमाल करनी चाहिए। ये आपको 98% UVB किरणों से सुरक्षा देती है। ये उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो समुद्र तट या स्विमिंग पूल में समय बिताते हैं, क्योंकि यह तेज धूप में भी आपकी त्वचा को बचाने में मदद करता है।  
विज्ञापन

5 of 6
SPF 60 - फोटो : freepik.com
SPF 60

SPF 60 या इससे अधिक उन लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है जो बहुत तेज धूप वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जैसे समुद्र तट, पहाड़ या ट्रॉपिकल जगहें। ये UVB किरणों से लगभग 98.5% सुरक्षा प्रदान करता है और अधिक समय तक धूप में रहने वालों को मजबूत सुरक्षा देता है। यदि आपको सनबर्न जल्दी होता है, तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर्फ एसपीएफ पर्याप्त नहीं - फोटो : Adobe stock
सिर्फ एसपीएफ पर्याप्त नहीं

अक्सर लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ एसपीएफ देखकर खरीदनी चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। एक अच्छा सनस्क्रीन वो होती है जो ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सुरक्षा प्रदान करती हो, यानी UVA और UVB दोनों से बचाव करे। सनस्क्रीन को हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना जरूरी होता है। सनस्क्रीन के साथ कुछ अतिरिक्त सावधानियां भी बरतनी चाहिए। टोपी, धूप का चश्मा और छाते का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा को और अधिक सुरक्षा मिल सके। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें