Summer Skin Care: जून का महीना चल रहा है। ऐसे में धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। बारिश न होने की वजह से कई जगह का पारा अभी भी 45 डिग्री के पार है। आज भी मौसम विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है। इस भीषण गर्मी की वजह से न सिर्फ हीट स्ट्रोक बल्कि इसके अलावा भी कई समस्याएं भी देखने को मिल रहीं हैं।
गर्मी की वजह से स्किन काफी डैमेज होने लगती है। टैनिंग और सनबर्न से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कई बार ये समस्याएं गंभीर रूप भी ले लेती हैं, जिसके चलते डॉक्टर्स से भी सलाह लेनी पड़ती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको गर्मी से त्वचा को बचाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। कुछ सिंपल टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को तेज धूप से बचा सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको इनके बारे में बताते हैं