Makeup Tips: बदलते समय के साथ-साथ मेकअप महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ये सिर्फ खूबसूरत दिखने का सामान नहीं, बल्कि ये एक आर्ट है। देखने वाले तो खूबसूरत मेकअप देखकर बस तारीफ करके चले जाते हैं पर, असल में इसे करने में काफी मेहनत लगती है।
खासकर जब कोई महिला मेकअप करने बैठती है तो उसके लिए सही तरह का फाउंडेशन का इस्तेमाल करना और सही से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका फाउंडेशन सही नहीं लगा है तो आपका बाकी का पूरा मेकअप खराब हो सकता है। खासकर दिक्कत उन महिलाओं के सामने आती है जो हमेशा नेचुरल मेकअप पर भरोसा करती हैं।
ऐसे में आज के लेख में हम आपको फाउंडेशन का सही इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसके बाद आप महज कुछ बातों का ध्यान रखकर एकदम नेचुरल लुक पा सकती हैं। हम आपको ये भी बताएंगे कि फाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले और बाद में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।