फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनस्क्रीन के गुणों से भरपूर इन 5 चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, गर्मी के मौसम में भी आपकी त्वचा रहेगी हेल्दी

Tue, 26 May 2020 03:43 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले अक्सर लोग सनस्क्रीन लगाते हैं लेकिन घर के अंदर रहने पर लोग इसे लगाने से बचते हैं। त्वचा विशेषज्ञ की मानें तो गर्मियों के दिनों में इसका इस्तेमाल घर में रहने पर भी करना चाहिए। हालांकि, सनस्क्रीन के गुणों से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों को अगर अपने डाइट में शामिल कर लिया जाए तो सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से प्राकृतिक तौर पर मिलेगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएएंगे, जिनमें प्राकृतिक एसपीएफ के गुण होते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर
टमाटर में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन त्वचा को सनबर्न होने से बचाता है। इसके सेवन से पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही टमाटर में  ल्यूटिन नामक एक तत्व भी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने और उसकी लोच बढ़ाने में मददगार है।
विज्ञापन

3 of 6
काले अंगूर - फोटो : फाइल फोटो
काले अंगूर
यूवी किरणों को रोकने, झुर्रियों से बचाने और त्वचा की लोच को बढ़ाने में एंटीऑक्सिडेंट से पैक काला अंगूर बहुत ही मददगार है। वहीं इस फल में पाए जाने वाला विटामिन-ई त्वचा में नमी बनाए रखता है और विटामिन सी त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है।

4 of 6
तरबूज - फोटो : Social Media
तरबूज
तरबूज भी लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से सनबर्न की समस्या नहीं होती है। तरबूज के सेवन से यूवी किरणों से सुरक्षा मिलती है और त्वचा को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। तरबूज में 90% पानी होता है। गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
जामुन - फोटो : फाइल फोटो
जामुन
एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर जामुन त्वचा को सूर्य किरणों के नुसकान से बचाते हैं। धूप से झुलसी त्वचा के उपचार में भी जामुन बहुत प्रभावी है। जामुन में पाए जाने वाला टैनिन से त्वचा संबंधी समस्याएं तुरंत दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर ग्रीन टी यूवी रेज के खिलाफ एक सुरक्षात्मक एजेंट का काम करता है। यूं कहें तो गर्मी के मौसम में ग्रीन टी के सेवन से सनबर्न जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें