फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Groom Skin Care: दुल्हन के साथ-साथ होने वाले दूल्हों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान

Thu, 20 Mar 2025 05:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुल्हनों के साथ-साथ हर होने वाले दूल्हे को भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि शादी के दिन उनके चेहरे पर थकान न रहे।
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन के साथ-साथ होने वाले दूल्हों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान - फोटो : instagram
Groom Skin Care: शादी की तारीख पास आते ही होने वाली दुल्हनें पार्लर में पूरा ब्राइडल पैकेज बुक करा लेती हैं। इस ब्राइडल पैकेज में उनके कई फेशियल होते हैं, ताकि शादी के दिन उनका चेहरा सबसे खिला हुआ और खूबसूरत दिखे। लेकिन होने वाले दूल्हे इन चक्करों में नहीं पड़ते। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

जब शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए खास है तो स्किन केयर सिर्फ दुल्हनें ही क्यों कराएं। यदि आप होने वाले दूल्हे हैं तो घर पर ही अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। कुछ टिप्स अपनाकर आप घर पर ही सही स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें होने वाले दूल्हों को फॉलो करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
दिन में दो बार क्लींजिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार क्लींजिंग है जरूरी

यदि आपकी शादी की तारीख निकट आ रह है तो आप भी दिन में दो बार चेहरे की क्लींजिंग करना शुरू कर दें। दिन में दो बार क्लींजिंग करने से आपका चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर और टोनर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका चेहरा खिल उठे। 
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन का इस्तेमाल न भूलें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल न भूलें

धूप तेज पड़ने लगी है। इस धूप के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए अपने चेहरे, हाथ और पैर पर कम से कम 50 एसपीएफ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सही सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खतरनाक यूवी किरणों से बची रहेगी। 

4 of 6
स्क्रब है जरूरी - फोटो : Adobe stock
स्क्रब है जरूरी

अक्सर लड़के इस डाउट में होते हैं कि उन्हें किसी तरह के स्क्रब की जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। लड़कों को स्क्रब की खास जरूरत रहती है, क्योंकि लड़कों की त्वचा काफी हार्ड होती है और सही स्क्रब के इस्तेमाल से लड़कों का चेहरा खिल जाता है। स्क्रब की मदद से आप भी अपने चेहरे की डीप क्लींजिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फेस पैक लगाएं - फोटो : Adobe stock
फेस पैक लगाएं

बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक मिलते हैं। ऐसे में आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक खरीदें और इसका इस्तेमाल करें। यदि आप स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो शादी के दिन आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा। हफ्ते में दो बार सही फेस पैक का इस्तेमाल करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेव का भी ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Adobe stock
शेव का भी ध्यान रखना जरूरी

शेविंग करने के बाद यदि सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं किया जाए तो भी त्वचा डैमेज हो जाती है। यदि क्लीन शेव रखते हैं तो शेविंग के बाद अल्कोहल-फ्री आफ्टरशेव या एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि स्किन इरिटेशन न हो। अगर दाढ़ी रखना चाहते हैं, तो उसे रोजाना ऑयल और शैंपू से साफ करें और शेप में ट्रिम करें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें