Skin Care Tips: चेहरा धोने के लिए एक समय तक लोग साबुन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज के समय में साबुन को रिप्लेस करके फेस वॉश ने उसकी जगह ले ली है। चेहरे पर फेस वॉश लगाने से वैसे तो काफी फायदा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल यदि सही तरह से न किया जाए तो ये आपके चेहरे को डैमेज कर सकता है।
गलत तरीके से चेहरा धोने से त्वचा रूखी, बेजान या अत्यधिक तैलीय हो सकती है। इसलिए फेस वॉश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।