फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: रसोई में रखी इस सस्ती चीज से खिल उठेगा आपका चेहरा, इस्तेमाल का तरीका जान लें

Mon, 17 Mar 2025 06:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप फ्री में चेहरे का निखार बरकरार रखना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बचाने जा रहे हैं, जो चेहरे को चमका देगी।
विज्ञापन
1 of 7
रसोई में रखी इस सस्ती चीज से खिल उठेगा आपका चेहरा - फोटो : Adobe stock
सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, लेकिन स्किन केयर में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो हमारे बताए घरेलू नुस्खों को अपनाएं।

यहां हम एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम चमक उठेगा। ये चीज आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएगी। हम यहां बात कर रहे हैं मलाई की, जिसके इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा पा सकते हैं। आइए आपको इसके आसान तरीके बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : instagram
इस्तेमाल का तरीका
 
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा मलाई लें, जिसे आप दूध से निकाल सकते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मलाई में कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाकर लगाएं।  
विज्ञापन

3 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
चेहरे को साफ करने के लिए हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे मलाई का असर बेहतर होता है।

4 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
मलाई को उंगलियों पर लेकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके।
विज्ञापन

5 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
मलाई को कम से कम 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इस दौरान इसे पूरी तरह से त्वचा में समाने दें, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषण मिल सके। जब मलाई सूख जाए, तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को साफ तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें।  
 
विज्ञापन

6 of 7
मलाई और हल्दी - फोटो : freepik.com
 मलाई से बनाए गए कुछ फेस पैक  

1. मलाई और हल्दी

यदि आप इसका इस्तेमाल फेस पैस के रूप में करना चाहते हैं तो मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन ब्राइट होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाई और शहद - फोटो : Adobe stock
2. मलाई और शहद

 मलाई में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा अधिक मॉइश्चराइज रहती है और ड्राइनेस से बचाव होता है। अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज मलाई से मसाज करें और फर्क खुद देखें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें