फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin care Tips: गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

Wed, 10 Jul 2024 08:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दूध की मदद से अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ तरीके बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध - फोटो : Istock
Skin care Tips: गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर इस मौसम में सही तरह से त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जो लोग अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें सनबर्न, रैशेज, खुजली, घमौरियों, मुंहासों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ये परेशानियां इतना बढ़ जाती हैं कि डॉक्टर तक से सलाह ली जाती है। ऐसे में आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते हैं। 

अगर आप दूध की मदद से अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो हम आपको इसके कुछ तरीके बताएंगे। कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा की रंगत निखार सकते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको इसका तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध - फोटो : iStock
दूध और शहद 

अगर आप कच्चे दूध में शहद को मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएंगी तो इससे त्वचा में निखार आएगा। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में दो चम्मच दूध लेकर उसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करना है। अब इसे नियमित रूप से अपनी स्किन पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध - फोटो : Istock

बेसन और दूध

इस मौसम में अपने चेहरे को साफ रखने के लिए आप दूध को बेसन में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सबसे पहले बेसन लें। अब इसमें कच्चा दूध डालकर पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से चेहरा धो लें। त्वचा की रंगत सुधारने में ये काफी मदद करेगा। 

4 of 5
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध - फोटो : Istock

मुल्तानी मिट्टी और दूध

मुल्तानी मिट्टी तो हर किसी को सूट कर जाती है। ऐसे में आप दूध में इसे मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कच्चे दूध में मुल्तानी मिट्टी डालकर इसका पेस्ट बनाना है और इसे चेहरे पर लगाना है। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध - फोटो : iStock

हल्दी और दूध

इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को खिलाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको हल्दी सिर्फ एक चुटकी ही लेनी है। इसके इस्तेमाल से आपको त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें