फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Scrub: महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट को छोड़कर घर पर तैयार करें स्क्रब, मिलेगी दमकती त्वचा

Fri, 24 Nov 2023 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट से परेशान हैं तो घर पर ही आसान तरीके से स्क्रब बना सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा दमकने लगेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
skin care tips
Homemade Scrub: शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है, जिसकी धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। अब जब नवंबर के महीने में शादियों का सीजन शुरू हुआ है, इसी समय मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है, जिसका असर लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है।

सर्दी के मौसम में त्वचा की रफनेस बढ़ जाती है। ऐसे में त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो पार्लरों में तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट दिए जाते हैं, जिनसे त्वचा दमक उठती है, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये ट्रीटमेंट काफी महंगे रहते हैं।

ऐसे में बहुत से लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर आप भी शादियों के सीजन में बिना पैसा खर्च किए खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं तो हम आपको घर पर कुछ खास तरह के स्क्रब बनाना सिखाएंगे। ताकि आपके पैसे भी बच जाएं और आपकी त्वचा भी खिली रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
skin care tips - फोटो : Pixabay
केला और चीनी

हर घर में चीनी तो पाई ही जाती है। इसकी मदद के लिए आपको बस केले की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश करके उसमें दो बड़े चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस स्क्रब से अपने चेहरे को साफ करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
skin care tips - फोटो : iStock
शहद और ओट्स

इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले ओट्स के पाउडर में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इस पेस्ट से दस मिनट तक अपने चेहरे को साफ करें और फिर चेहरा धो लें। 

4 of 7
skin care tips - फोटो : social media
कॉफी और ग्लिसरीन

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दो चम्मच कॉफी ले लें। अब इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। 10 मिनट तक इससे चेहरा साफ करने के बाद आपको सादे पानी से चेहरा धोना है। 
विज्ञापन

5 of 7
skin care tips - फोटो : iStock
पपीता और चीनी

सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद पपीता में चीनी और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इसे एक साथ मिलाकर आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे का ग्लो बरकरार करने का काम करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
skin care tips - फोटो : istock
बेसन और चीनी

बेसन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं,जो त्वचा का ग्लो बरकरार रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप बेसन में चीनी और थोड़ी सी मलाई मिलाकर इससे चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
skin care tips
दूध, हल्दी और चीनी

दो चम्मच दूध में अगर आप चुटकी भर हल्दी मिलाएंगे और इसमें थोड़ी सी चीनी भी एड करेंगे तो आपका स्क्रब तैयार हो जाएगा। इसे तैयार करके आप अपने लिए कम बजट में स्क्रब बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें