Skin Care Routine For Bride To Be: अगर आपकी शादी भी नवंबर-दिसंबर जैसे सर्दियों के महीनों में होने वाली है, तो अब से ही खुद की खास देखभाल शुरू करना शुरू कर दें। दरअसल, शादी का दिन हर किसी के लिए सबसे यादगार और खास होता है, और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखे लेकिन सर्दियों में त्वचा का रूखापन, बेजान लुक और डलनेस एक आम समस्या बन जाती है, जो शादी के ग्लो पर असर डाल सकती है।
ऐसे में समय रहते स्किन केयर रूटीन को अपनाना न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेगा, बल्कि शादी के दिन एक नेचुरल ब्राइडल ग्लो भी देगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ये टिप्स आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी, ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे, ताकि शादी के दिन हर नजर सिर्फ आप पर ही टिक जाए।