फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy to Remove Dark Circles: 15 दिन में डार्क सर्कल से छुटकारा! बस इस्तेमाल करें इस सस्ते फल का छिलका

Mon, 01 Sep 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Remedy to Remove Dark Circles Using Banana Peel: अगर आप फ्री में आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल हटाना चाहते हैं तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
Remedy to Remove Dark Circles: 15 दिन में डार्क सर्कल से छुटकारा! बस इस्तेमाल करें इस सस्ते फल का छिलका - फोटो : Adobe stock
Natural Remedy to Remove Dark Circles Using Banana Peel: अगर आप आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल से परेशान हैं और उन्हें हटाने का आसान, प्राकृतिक तरीका ढूंढ़ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं। दरअसल, कई बार डार्क सर्कल नींद की कमी, तनाव, या थकान के कारण हो जाते हैं, लेकिन अब इनके लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है।

केले का छिलका, जो आमतौर पर हम फेंक देते हैं, उसमें छुपे हैं कुछ प्राकृतिक गुण जो आपकी त्वचा को निखारने और डार्क सर्कल कम करने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप केवल केले के छिलके की मदद से अपने चेहरे की खूबसूरती वापस पा सकते हैं। ये नुस्खा न सिर्फ सुरक्षित और आसान है, बल्कि ये आपकी त्वचा को भी पोषण देता है। 
विज्ञापन

2 of 6
इस्तेमाल का ये है तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का ये है तरीका

केले के छिलके की मदद से अगर आप डार्क सर्कल हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश की मदद से साफ कर लें। चेहरे पर गंदगी जमा होगी, तो इसका असर नहीं दिखेगा। इसलिए चेहरे को साफ करें, ताकि ये जल्दी असर दिखाए।
विज्ञापन

3 of 6
इस्तेमाल का ये है तरीका - फोटो : Freepik.com
अब चेहरा साफ करने के बाद केले को छीलकर खा लें और उसका छिलका इस्तेमाल करने के लिए रख लें। अब इस छिलके को अंदर की तरफ से आंखों के नीचे की साइड हल्के हाथ से रगड़ें। 10 से 15 मिनट ऐसा करें, और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

4 of 6
कब करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
कब करें इस्तेमाल

केले के छिलके को चेहरे पर लगाने के कोई साइड इफेक्ट नहीं है, इसलिए आप इस विधि को दिन में दो बार आजमा सकते हैं। लगभग 15 दिन लगातार  इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।  

 
विज्ञापन

5 of 6
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी - फोटो : फ्रीपिक
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

यदि आप केले के छिलके का इस्तेमाल डार्क सर्कल हटाने के लिए कर रहे हैं तो हाथों को सबसे पहले धो लें। गंदे हाथ आपकी स्किन को नुकसाान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Adobe stock
इसके अलावा संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी का खतरा रहता है, ऐसे में उनके लिए ये बेहद जरूरी है कि वो लोग पहले थोड़ी जगह पर टेस्ट कर लें कि एलर्जी तो नहीं हो रही। अगर कोई दिक्कत नहीं हो रही है तो ये नुस्खा ट्राई करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें