साबुदाने को अक्सर लोग व्रत में खाते हैं। पौष्टिक होने के साथ ही साबुदाना सुपाच्य होता है। जिसकी वजह से इसे व्रत के साथ ही बच्चों और बीमार लोगों को भी खाने के लिए दिया जाता है। साबुदाने की खिचड़ी से लेकर खीर और टिक्की तो हर किसी ने खाई होगी। लेकिन क्या साबुदाने का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए किया है कभी। जी हां, साबुदाने की मदद से स्किन पर भी ग्लो लाया जा सकता है। अगर आप चेहरे की थोड़ा ज्यादा देखभाल करती हैं तो साबुदाने के फेसपैक को लगाएं। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।