फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Apply Liquid Lipstick: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Wed, 20 Nov 2024 09:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिक्विड लिपस्टिक खूबसूरत दिखती है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए, तो यह जल्दी फैल सकती है या होंठों पर पैची लग सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
Right Way To Apply Liquid Lipstick: शायद कोई ऐसी महिला होगी, जिसे खूबसूरत दिखना पसंद नहीं होगा। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर तमाम तरह की स्क्रीन क्या ट्रीटमेंट लेती हैं। घरेलू नुस्खे अपनाती हैं और अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ-साथ महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए हर इवेंट के लिए खास तरह से मेकअप भी करती हैं।

महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक सबसे अहम भाग होती है। वह चाहे चेहरे पर कुछ ना लगाएं लेकिन बिना लिपस्टिक लगाए महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलतीं। आजकल बुलेट की जगह लिक्विड वाली लिपस्टिक लगाने का काफी ट्रेंड है। यह काफी लंबे समय तक टिकी रहती है। पर इसे लगाते समय की गई कुछ गलतियों की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है। हम यहां आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने और सजग करने आए हैं ताकि आपका सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
होंठों को पहले एक्सफोलिएट न करना

लिक्विड लिपस्टिक होंठों पर सूखी और फटी स्किन को और भी अधिक उभार देती है। ऐसे में हमेशा लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को हल्के से एक्सफोलिएट करें, ताकि होंठ मुलायम हो जाएं और लिपस्टिक स्मूद दिखे।
विज्ञापन

3 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
होंठों को मॉइस्चराइज न करना

जितनी भी लिक्विड लिपस्टिक बाजार में मिलती हैं वो मैट होती है, जिससे होंठ ड्राई हो जाते हैं। इसलिए, लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या लिप प्राइमर लगाना न भूलें। 

4 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
होंठों को रगड़ना

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय होंठों को आपस में रगड़ें नहीं। यह लिपस्टिक को ठीक से सेट नहीं होने देता और लिपस्टिक अनइवन दिख सकती है। इसे सूखने दें ताकि लिपस्टिक अच्छे से सेट हो जाए।
विज्ञापन

5 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
बिना आउटलाइन के सीधे लिपस्टिक लगाना

लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की आउटलाइन को लिप लाइनर से डिफाइन करें। यह लिपस्टिक को फैलने से रोकेगा और आपके होंठों को शेप भी देगा।
विज्ञापन

6 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
बहुत अधिक मात्रा में लगाना

 लिक्विड लिपस्टिक का एक पतला कोट ही काफी होता है। बहुत अधिक लेयर लगाने से लिपस्टिक पैची और अनइवन दिख सकती है। हल्का सा कोट लगाएं और जरूरत पड़ने पर ही दूसरा कोट लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक के बाद होंठों को टच करना

लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों को बार-बार न छुएं। इससे लिपस्टिक जल्दी फीकी पड़ सकती है और आपके होंठों भद्दे दिख सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें