फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Use Haldi On Skin: त्वचा पर हल्दी लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना खराब हो जाएगी स्किन

Tue, 19 Nov 2024 10:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी त्वचा को दमका सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा पर हल्दी लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
Tips To Use Haldi On Skin: वैसे तो बाजार में त्वचा दमकाने के लिए कई प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उसके बावजूद आज भी बहुत से लोगों को घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा है। यही वजह है कि लोग बिना सोचे-समझे दादी-नानी के नुस्खे आजमाने लगते हैं। पर, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि दादी-नानी के ये नुस्खे लोगों की त्वचा को खराब कर देते हैं। इन नुस्खों में सबसे अहम चीज है चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल करना।

चेहरे पर हल्दी लगाने से त्वचा काफी खिल उठती है, ये बात तो आप सभी ने सुनी ही होगी, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से त्वचा की रंगत खो सकती है, इस बारे में शायद ही आपको पता हो। यदि आप ऐसा नहीं चाहते तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखनाा बेहद जरूरी होता है। इन बातों का ध्यान रखकर यदि आप हल्दी का इस्तेमाल करेंगे तो आप अपनी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
साफ हो हल्दी - फोटो : istock
साफ हो हल्दी 

रसोई में उपयोग होने वाली हल्दी में कई बार मिलावट हो सकती है। ऐसे में त्वचा के लिए हमेशा शुद्ध हल्दी का उपयोग करें। शुद्ध हल्दी ही त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करती है। मिलावट की वजह से आपकी त्वचा डैमेज हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
पैच टेस्ट करें - फोटो : Adobe stock
पैच टेस्ट करें

यदि हल्दी का उपयोग करने जा रहे हैं तो एक बार पहले पैच टेस्ट कर लें। पैच टेस्ट के लिए पहले इसे त्वचा के एक छोटे हिस्से पर लगाकर देखें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपकी त्वचा को हल्दी से एलर्जी नहीं है। यदि हल्दी लगाने से भी जलन का एहसास हो रहा है तो तुरंत इसे हटा दें। 

4 of 6
अधिक इस्तेमाल खतरनाक - फोटो : Freepik.com
अधिक इस्तेमाल खतरनाक

हल्दी में प्राकृतिक रंग होता है जो त्वचा पर दाग छोड़ सकता है। इसे थोड़ी मात्रा में और सीमित समय के लिए ही त्वचा पर लगाएं। यदि आप इसका ज्यादा और रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा ही खराब हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
लंबे समय तक न छोड़ें - फोटो : Adobe stock
लंबे समय तक न छोड़ें

 हल्दी का फेस पैक 10-15 मिनट से अधिक समय तक न लगाएं। अधिक देर तक लगाने से त्वचा पीली पड़ सकती है। इससे कई बार चेहरे पर दाने तक निकल आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरज के संपर्क से बचें - फोटो : iStock
सूरज के संपर्क से बचें

 हल्दी लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें। यदि आप हल्दी लगाने के तुरंत बाद ही सूरज की रोशनी के सामने जाते हैं तो इससे चेहरे पर कई परेशानियां होने लगती हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें