फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को घर में कलर करना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाल होंगे बेजान

Sun, 06 Aug 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी बालों में कलर करते हैं, तो आपको इसका सही तरीका पता होना बेहद जरूरी है। आइए आपको बाल कलर कलर करने का सही स्टेप्स बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
hair colour - फोटो : istock
Hair Care: कौन नहीं चाहता कि उनके बाल मजबूत, शाइनी और काले हों पर आज के समय में बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और उल्टे-सीधे खानपान की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ने लग रहे हैं। इसके साथ ही सफेद बालों की समस्या तो जैसे बेहद ही आम हो गई है, जिसकी वजह से लोग बाल कलर कराने लगे हैं। इसके साथ-साथ आजकल तो बालों को अलग-अलग रंगों से कलर करने का भी ट्रेंड है।

हर बार पार्लर में जाकर हेयर कलर कराना काफी महंगा पड़ जाता है, जिसके चलते बहुत से लोग तो घर पर ही बालों को कलर कर लेते हैं। घर पर बाल कलर करते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बाल कलर करने के कुछ सही तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आपके बालों में लंबे समय तक रंग टिका रहे। इसके साथ ही इन बातों का ध्यान रखने से आपके बाल खराब नहीं होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
hair colour - फोटो : istock
जरूर करें पैच टेस्ट 

अगर आप अपने घर पर ही बालों को कलर करने जा रही हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको ये पता लग जाएगा कि कहीं आपके बालों को ये कलर एलर्जी तो नहीं कर रहा। इसका पैच टेस्ट करने के लिए आप इस रंग को कान के पीछे या कलाई पर लगाएं। टेस्ट करने के बाद 24 घंटे इंतजार करके देखें कि कहीं इससे कुछ दिक्कत तो नहीं हो रही। 
विज्ञापन

3 of 7
hair colour - फोटो : istock
सही से पढ़ें इंस्ट्रक्शंस 

आप बाजार से जो भी कलर लेकर आएं हों उसका डिब्बा तुरंत फेंके नहीं। सबसे पहले डिब्बे पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को सही से पढ़ें और उसी के हिसाब से ही कलर लगाएं। सही प्रोसेस से कलर लगाने से आपके बालों में कलर सही से लगेगा।

4 of 7
hair colour

समय का रखें ध्यान

बाजार में मिलने वाले हेयर कलर में ये लिखा होता है कि इसे कितने वक्त तक लगा कर रखना है। अगर आप समय से ज्यादा इसे लगाएंगे तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
hair colour
नॉन-अमोनिया हेयर कलर का करें चयन

बालों के लिए कलर खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये नॉन-अमोनिया हेयर कलर हो। इससे केमिकल की स्मेल नहीं आती है। इसके साथ ही आंखों में जलन का खतरा भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
hair wash - फोटो : istock
इतने दिन पहले ना करें शैंपू

बालों को कलर करने के एक या दो दिन पहले शैंपू ना करें। अगर आपके बाल एक से दो दिनों तक धोया ना गया हो तो सीबम और बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल स्कैल्प पर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। ये आपके स्कैल्प पर होने वाली कई परेशानियों से बचाव करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair wash - फोटो : istock
गर्म पानी से ना धोएं बाल

बालों को घर में कलर करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि गर्म पानी से बाल धोने से कलर हल्का पड़ जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें