Eye Makeup Tips: रोजाना की जिंदगी में महिलाएं मेकअप करना काफी पसंद करती हैं। चाहे बाजार जाना हो या ऑफिस, हल्का सा मेकअप लगाए बिना महिलाएं कहीं जाना पसंद नहीं करतीं। हल्का सा मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, पर मेकअप करते समय की जाने वाली छोटी सी गलती की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है। जैसे कि महिलाओं को काजल और आई लाइनर लगाने का काफी शौक होता है। इसे लगाने से आंखें खूबसूरत दिखती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आई मेकअप गलत तरीके से किया जाए तो आप का लुक बिगड़ सकता है।
छोटी आंख वाली महिलाएं अक्सर मोटा आई लाइनर और काजल लगाती है, जिस वजह से उनकी आंखें सुंदर दिखने की बजाय अजीब लगने लगती हैं। दरअसल आज हम आपको उन महिलाओं के लिए कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी आंखें छोटी हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर आपकी आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।