फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Color: कलर किए बालों की रंगत को धूप से बचाना है तो इन टिप्स को आजमाएं

Sun, 29 May 2022 06:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हेयर कलर - फोटो : Istock
बालों में कलर करने के बाद उनकी अच्छी खासी देखभाल करनी पड़ती है। नहीं तो बाल खराब होना शुरू हो जाते हैं। सही देखभाल के अभाव में जहां बालों का रंग जल्दी फीका पड़ने लगता है। वहीं बालों में रूखापन और फ्रिजीनेस आ जाती है। जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं। साथ ही बालों को धूप से बचाना भी जरूरी होता है। क्योंकि कलर किए बालों के खराब होने का एक कारण तेज धूप भी होती है। तेज धूप की रोशनी से कलर किए बाल जल्दी फीके दिखने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hair - फोटो : istock
ऐसे में जरूरी है कि बालों की सही तरीके से देखभाल के साथ ही उन्हें धूप से बचाया जाए। तो चलिए जानें कौन से तरीके हैं जिनसे बालों को धूप से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
hair - फोटो : pixabay
बालों में कलर की हैं तो धूप में निकलना बंद तो होगा नहीं क्योंकि किसी ना किसी काम से दिन के वक्त घर से निकलना ही पड़ता है। ऐसे में आप कलर प्रिजर्वेशन ट्रीटमेंट को फॉलो करें। इसके लिए बालों को खास तरह के शैंपू से धोंए। किसी भी आम शैंपू से बाल धोने से कलर जल्दी निकल सकता है। ऐसे में हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल बालों में करें। 

4 of 6
hair color - फोटो : Pixabay
इसके साथ ही कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। क्योंकि कंडीशनर बालों की कलर को लॉक करने का काम करता है। साथ ही कंडीशनर से बाल शाइनी दिखते हैं। कंडीशनर से बाल यूवी किरणों से प्रोटेक्ट रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
hair colour - फोटो : istock
बालों में थोड़ी सी मात्रा में लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल इसे धूप की तेज किरणों से प्रोटेक्ट करने का काम करता है। धूप में निकलते समय लीव इन कंडीशनर की थोड़ी सी मात्रा कलर के लिए एक बैरियर की तरह काम करेगी। और बाल की रंगत धूप से फीकी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair colour - फोटो : social media
बालों को करें कवर
जिस तरह से चेहरे को धूप में निकलते समय ढंकती हैं। उसी तरह से बालों के कलर को तेज धूप से बचाने के लिए स्कार्फ बांधे। या फिर हैट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही बालों को ऊपर की तरफ बांधकर रखें। जिससे बालों का कलर बचा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें