फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है आलू, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Fri, 05 Mar 2021 01:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आलू का इस्तेमाल खाने के साथ ही स्किन को स्वस्थ बनाने के लिए भी किया जा सकता है। स्किन में निखार लाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करना है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
आलू के मास्क का इस्तेमाल करें
  • आलू के मास्क का इस्तेमाल कर आपकी त्वचा साफ, सुंदर और जवां रहेगी। इस मास्क में आप दूध और ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। आलू, दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
अगली स्लाइड में जानिए मास्क बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सामग्री
  • 1 कद्दूकस किया हुआ आलू
  • दूध - 2 टेबलस्पून 
  • ग्लिसरीन- 3-4 बूंदें 
विधि...
  • सबसे पहले सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें।
  • इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।
  • जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
  • अब चेहरे को अच्छे से पोछकर मॉयस्चराइजर लगा लें। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इस मिश्रण को लगाने के फायदे
  • ग्लिसरीन त्वचा को मॉयस्चराइज करने के काम आता है।
  • आलू के इस्तेमाल से रिंकल- फ्री त्वचा मिलती है।
  • इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अगर आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा में खुजली, जलन या चकत्ते हो जाते हैं तो इस मिश्रण का इस्तेमाल न करें। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट करके देख लें।

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा आशा नेगी देती हैं बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें