फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे घने काले बाल चाहिए तो इन दो उपायों को अपनाएं, दिखने लगेगा फर्क

Fri, 05 Mar 2021 08:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
hair - फोटो : social media
खूबसूरती के लिए बाल भी काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। लड़की हो या लड़का सिर पर घने काले बाल हर किसी की चाहत होती है। लेकिन आजकल के धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाले समय में हर किसी की ये चाहत पूरी नहीं होती। केमिकल वाले प्रोडक्ट से बाल झड़ते तो हैं ही साथ ही असमय सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इन सफेद बालों को छुपाने के लिए कलर लगाना शुरू करें तो इसकी वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलु नुस्खे जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो दो घरेलू उपाय जो काफी हद तक बालों की इन सारी समस्याओं को खत्म करने की ताकत रखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
curry leaf - फोटो : pinterest
करी पत्ता का बनाएं हेयर पैक
करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और ई पाया जाता है। इसे लगाने से बालों की गंदगी को दूर करने में मदद मिलती है और बाल घने होते हैं। करी पत्ता का हेयर पैक बनाने के लिए बस करी पत्ता को लेकर पीस लें। इस पैक को बालों में लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
egg
अंडे से मिलेंगे मुलायम बात 
अंडे की जर्दी बालों को घना करने के लिए बहुत असरदार है। इसकी मदद से बाल सिल्की और स्मूद हो जाते हैं। बालों में अंडा लगाने के लिए इसका पैक बनाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही है।
विज्ञापन

4 of 4
egg - फोटो : pixa
बस एक बाउल में अंडे को जर्दी को एक चम्मच नारियल के तेल के साथ मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहें तो नारियल तेल की जगह पर दूध, दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अंडे की बदबू को दूर करने के लिए लेमन ग्रास ऑयल की कुछ बूंदे डाल दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें