फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pimple Removal Remedy: एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे, आजमा कर देख लें

Tue, 01 Oct 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर किसी खास कार्यक्रम के पहले आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो गए हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Pimple Removal Remedy: जब भी कहीं जाना हो या फिर घर में कोई कार्यक्रम हो, उससे पहले चेहरे पर मुंहासे निकलना तो जैसे शुभ शगुन होता है। ये खासतौर पर उस वक्त होता है, जब हमें कहीं अच्छे से तैयार होकर जाना होता है। मुंहासों की वजह से चेहरे पर दाग सा लग जाता है, जिसके कारण मेकअप करना भी कठिन होता है। ये खासकर लड़कियों के साथ होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं, जो आपकी इस परेशानी का हल है।

ये सच है कि मुंहासों को एक रात में पूरी तरह गायब करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो मुंहासों की सूजन को कम कर सकते हैं और मुंहासों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकते हैं। अगर किसी खास कार्यक्रम के पहले आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो गए हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
टी ट्री ऑयल

 टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। अगर आपके पास ये उपलब्ध है तो इसे कॉटन बॉल में लेकर सीधे मुंहासे पर लगाएं। रातभर इसे ऐसे ही लगे रहने दें। इसे लगाकर आपको जरूर राहत मिलेगी। सुबह आपके चेहरे से मुंहासे गायब हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

ये तो हर घर में होता ही है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे गर्मी और उमस की वजह से निकल रहे हैं तो एलोवेरा जेल को मुंहासे पर लगाकर रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें। एलोवेरा चेहरे को ठंडक पहुंचाकर मुंहासे ठीक करता है। 

4 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
बर्फ से सिकाई

ज्यादातर मुंहासे गर्मी की वजह से ही निकलते हैं। ऐसे में आप मुंहासे की सूजन को कम करने के लिए कपड़े में बर्फ को लपेटकर मुंहासे पर 5-10 मिनट तक लगाएं। यह मुंहासों को सूखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
शहद और दालचीनी का पेस्ट

शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और दालचीनी मुंहासे की सूजन को कम करने में मदद करती है। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और मुंहासे पर लगाकर रातभर छोड़ दें। इससे अगर मुंहासा खत्म नहीं हुआ तो कम से कम उसकी सूजन कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक रात में मुंहासे को गायब करने का दम रखते हैं ये नुस्खे - फोटो : Freepik
नींबू का रस

नींबू में प्राकृतिक एसिड होते हैं जो मुंहासों को सुखाने में मदद कर सकते हैं। इसे सीधे मुंहासे पर लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इससे त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए इसे अधिक संवेदनशील त्वचा पर न लगाएं। इसका इस्तेमाल तभी करें, जब आपको नींबू सूट करता हो। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें