अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, सभी फलों के मुकाबले ब्लूबेरी में सबसे अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ब्लूबेरीज के सेवन से त्वचा लंबे समय तक कोमल रहती है। साथ ही दिल की बीमारी और कैंसर जैसी समस्याओं से बचाव भी होता है इसलिए अपनी डाइट में ब्लूबेरीज जरूर शामिल करें। गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, टमाटर और स्ट्रॉबेरीज जरूर शामिल करें। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।