फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2021: घर पर ही तैयार करें ये खास तरह के उबटन, चमक जाएगा चेहरा

Wed, 03 Nov 2021 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 खास उबटन - फोटो : istock

प्रकाश, सजावट, हर्षोल्लास का पर्व दिवाली आ गई है। पांच दिन के दीपों के उत्सव की शुरुआत 2 नवंबर से है। पहले दिन धनतेरस और दूसरे दिन नरक चौदस है। हर दिन की अपनी मान्यताएं है। धनतेरस को सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन कुबेर जी की पूजा की जाती है। इसी तरह ही नरक चतुर्दशी के दिन श्री कृष्ण की पूजा होती है। इस दिन लोग घर की गंदगी, कबाड़ आदि को बाहर निकालते हैं। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन घर की साफ़ सजावट के साथ ही तन की सफाई की भी जाती है। तन की सफाई से मतलब अच्छे से नहाना, उबटन आदि लगाकर त्वचा में जमी गंदगी को साफ़ करना है। इस नरक चतुर्दशी को आप भी अगर उबटन लगाकर त्वचा साफ़ करने वाले हैं तो ऐसे उबटन बनाएं जो सफाई के साथ ही चेहरे व् शरीर में निखार पर घलो लाएं। चलिए जानते हैं नरक चतुर्दशी के दिन खास उबटन बनाने का तरीका। 

 

विज्ञापन

2 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 खास उबटन - फोटो : iStock
नरक चतुर्दशी को लगाएं ये खास उबटन

आटे का उबटन बनाने का तरीका 

इसे बनाने के लिए दो चम्मच गेहूं के आटे में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिला लें। सरसों का तेल, तिल या जैतून का तेल आटे में डालें। गुलाब जल को मिलाएं। इस उबटन को चेहरे, गर्दन में अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। हाथ पैरों, घुटने और कोहनी में भी लगाएं। सूखने के बाद रगड़कर साफ कर लें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 खास उबटन - फोटो : Pixabay
बेसन का उबटन बनाने का तरीका

बेसन में एक चम्मच मलाई, दही को मिला लें। थोड़ी सी हल्दी भी डालें। अच्छे से मिक्स करके चेहरे से लेकर बाॅडी के अन्य हिस्सों में लगा सकते हैं। उंगलियों से मसाज करें। आधा घंटा ऐसे ही सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

4 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 खास उबटन - फोटो : Pixabay
मुल्तानी मिट्टी का उबटन बनाने का तरीका 

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। इसे लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का पाउडर तैयार करें। उसमें जैतून का तेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे सूखने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरक चतुर्दशी 2021 खास उबटन - फोटो : Pixabay
उबटन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

-उबटन अधिक गाढ़ा या अधिक पतला नहीं होना चाहिए।

-उबटन लगाने के बाद कुछ देर उसे चेहरे पर सूखने देना चाहिए।

-अधिक सूखने पर उबटन को साफ कर लें। टाइट न होने दें।

-उबटन लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 

-उबटन को साफ करने के लिए भी सर्कुलर मोशन में उंगलियों से मसाज करें।

-उबटन को पानी से धोते समय ध्यान रखें कि पानी गुनगुना हो। अधिक ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें