फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Hair Care: बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना झड़ने लगेंगे बाल

Thu, 18 Jul 2024 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नहीं चाहते कि बारिश के मौसम में आपके बाल झड़े तो कुछ गलतियों को दोहराने से बचें। 
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : freepik
Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में घूमना तो सबको अच्छा लगता है लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। त्वचा का चिपचिपापन और बालों का झड़ना बारिश की मुख्य परेशानियों में से एक है। लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं लेकिन अक्सर वो बारिश में अपने बालों का ध्यान सही से नहीं रखते, जिसकी वजह से हेयर फॉल की मात्रा बढ़ती जाती है।

बारिश के मौसम में अगर बालों का ध्यान सही से नहीं रखा जाए तो बाल काफी गंदे होने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। गंदगी की वजह से बाल अंदर से कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इनका सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर लोग तो अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उनके बाल झड़ने लगते हैं। आइए आपको भी इन गलतियों के बारे में बताते हैं ताकि आप इसे भूल से भी दोहराएं नहीं और बारिश में भी आपके बाल भी लहराते रहें। 
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock


गीले बालों को खुला छोड़ना

बारिश में भीगने के बाद बालों को खुला छोड़ने से बाल उलझ सकते हैं और टूट सकते हैं। ऐसे में गीले बालों को तुरंत सुखाने की कोशिश करें।

 

विज्ञापन

3 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

अधिक तेल लगाना

अक्सर लोगों को लगता है कि ज्यादा तेल लगाने से बाल मजबूत बने रहते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में सिर पर अधिक तेल लगाने से बाल चिपचिपे हो सकते हैं और धूल और गंदगी चिपक सकती है। इससे बाल कमजोर हो सकते हैं।

4 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

बालों को साफ न करना

अगर आप नियमित रूप से बाल अच्छी तरह से धोएंगे नहीं, तो इससे भी बाल तेजी से झड़ेंगे। इसकी वजह से फंगस और बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है। इसलिए बालों को नियमित रूप से धोना आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

गीले बालों में कंघी करना

जल्दबाजी में लोग अक्सर गीले बालों में कंघी करते हैं, जिससे हेयर फॉल होने लगता है। ऐसे में हमेशा बाल पूरी तरह सूख जाने के बाद ही कंघी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश में भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

हीटिंग उपकरणों का ज्यादा उपयोग
 
बारिश के मौसम में जितना हो सके ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन जैसे हीट स्टाइलिंग उपकरणों का उपयोग कम करें। ये बालों को और अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें