फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Tightening Tips: त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां

Wed, 17 Jul 2024 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर बैठे ही त्वचा में कसाव पाना चाहती हैं, तो उसके लिए कुछ घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको भी इन घरेलु मास्क के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : iStock
Skin Tightening Tips: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जोड़ों में दर्द और त्वचा पर झुर्रियां पड़ना तो जैसे बेहद आम बात है। ऐसे में लोग शरीर का तो ध्यान रखते हैं लेकिन त्वचा में होने वाले बदलावों को अनदेखा कर देते हैं। अगर सही समय पर त्वचा का ध्यान रख लिया जाए तो आप कई परेशानियों की शुरुआत होते ही उसे खत्म कर सकते हैं।

हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि बहुत से लोग बढ़ती उम्र में त्वचा के ढीलेपन से परेशान रहते हैं। वो त्वचा के कसाव को बरकरार रखने के लिए कई तरीके स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसका असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां कुछ ऐसे घरेलू फेस मास्क के बारे में बताया जा रहा है,  जिनके इस्तेमाल से आप त्वचा का कसाव बरकरार कर रख सकते हैं। इससे आपकी त्वचा बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : istock
अंडे का फेस पैक 

अंडे के फेस मास्क को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले अंडे का सफेद भाग लेकर उसे अच्छी तरह फेंटना है। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
 
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : istock
दही और बेसन का फेस पैक

इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन की जरूरत पड़ेगी। मास्क तैयार करने के लिए दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : iStock
केला और शहद का फेस पैक

इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 पका केला और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा। इसका पैक तैयार करना काफी आसान है। बनाने के लिए केले को मैश करें और उसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : Freepik
एलोवेरा जेल और खीरे का फेस पैक

 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस के इस्तेमाल से आप ये मास्क तैयार कर सकते हैं। इसको तैयार करने के लिए आपको दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाना है। चेहरे पर कुछ देर मास्क लगाने के बाद इसे हटा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा के कसाव के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस मास्क - फोटो : istock
पपीता और शहद का फेस पैक 

इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता एक कटोरी में लें। अब इस पपीते में 1 चम्मच शहद मिलाएं और पैक तैयार करें। 15-20 मिनट के बाद धो लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें